जींद। शहर की एक काॅलोनी में 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में काॅलोनी के ही युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक काॅलोनी की महिला ने बताया कि वह काम से 12 जुलाई को घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इस दौरान पड़ौस का ही युवक कुलदीप उनके घर में घुस गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी तो घटना के बारे में जानकारी लगी। इस मामले में रोहतक रोड चौकी इंचार्ज पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया है।