फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने भगौड़े आरोपी रतिया जिला के शैनाल अजितसर ढाणी गांव निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंटू को गिरफ्तार किया है। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ फरवरी 2019 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक युवक उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। अदालत ने आरोपी को 30 अक्तूबर 2019 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। जुलाना थाना पुलिस ने रतिया के शैनाल अजितसर ढाणी गांव निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंटू को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें