फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पैसे के लेन देन को लेकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। हाउसिंग बोर्ड में 21 जुलाई 2024 को अमित नाम के लडक़े ने आत्म हत्या कर ली थी। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के खरखौदा निवासी आकाश सैनी उर्फ अक्की के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 21 जुलाई 2024 को एक निजी अस्पताल से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड निवासी अमित ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है, जो इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अमित की मौत हो चुकी थी। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आत्महत्या के लिए उकसाने बारे मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें