फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कनाडा की नागरिकता दिलवाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद । कनाडा गए व्यक्ति को वहां की नागरिकता दिलवाने के नाम पर रिश्तेदारों से छह लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सफीदों के निम्नाबाद गांव निवासी कुलविंद्र सिंह ने 4 अप्रैल को साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी साली का लड़का जुझार सिंह कनाडा गया हुआ है। 15 फरवरी को विदेशी नंबर से उसके ससुर पंजाब के पटियाला जिले के गांव खतौली निवासी गुरचरण सिंह के पास फोन आया। जहां पर आरोपियों ने कहा कि वह विदेश भेजने वाले एजेंट बोल रहे हैं और आपका दोहता जुझार सिंह कनाडा गया हुआ है। उसको वहां की नागरिकता दिलाने के लिए छह लाख रुपये देने पड़ेंगे। इस पर उसने आरोपी की बातों में आकर विश्वास कर लिया और उनके दिए गए बैंक खाते में छह लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद जब उसने जुझार सिंह से इस बारे में बातचीत की तो उसने राशि डलवाने की बात पर मना कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी नवीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें