फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पशु व्यापारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पशु व्यापारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने उचाना कलां निवासी सतबीर को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


4 जुलाई को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जुलानी निवासी कुलदीप ने बताया कि उनके पिता राजकुमार पशुओं की खरीद फिरोख्त का काम करते थे। उनके पिता ने बताया था कि उसको रुपये को लेकर कई लोग परेशान कर रहे हैं। उचाना कलां निवासी सतबीर, महीपाल, सतबीर की पत्नी सुदेश, कैथल के बालू गांव निवासी सतीश, जुलानी निवासी बलवान व उसका भाई प्रभु उसे परेशान कर रहे हैं। उन्होंने भैंसों के रुपये सभी के दे दिए हैं। इसके बावजूद उससे रुपयों की मांग की जा रही है। कुलदीप ने बताया कि बालू निवासी सतीश ने उसके पिता से जबरदस्ती उनकी चार कनाल पांच मरले जमीन का ब्याना लिखवा लिया था। बलवान पुत्र भल्ला, सोनू पुत्र जगदीश, मोनू पुत्र जगदीश, बलवान की पुत्री व बलवान की पत्नी उनकी जमीन पर खेती नहीं करने दे रहे थे। इसकी वजह से उनके पिता परेशान रहते थे। उनके पिता को धमतान निवासी रोहताश, कैथल के जाखौली निवासी अनिल, दनौदा निवासी राजू, अलेवा निवासी जस्सू से रुपये लेने थे। पिता के बार-बार रुपये मांगने पर भी वे नहीं दे रहे थे। इन सब आरोपियों से परेशान होकर उनके पिता ने सुसाइड नोट लिखने के बाद अहिरका गांव के पास जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में सभी आरोपियों के नाम व उनका लेनदेन का हिसाब लिखा है। एसआई सतीश कुमार ने बताया कि मामले में उचाना कलां निवासी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें