जींद। दालमवाला गांव में आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दालमवाला निवासी विजय ने कहा कि उसके परिवार की गांव के ही सतपाल के साथ रंजिश थी। 28 अगस्त को धर्मबीर, तासा, सतपाल, सौरभ, रॉबिन, बबलू, रमेश, अंकित, काली व पांच अन्य व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में रखा सामान व मकान के दरवाजे तोड़ दिए। इसमें विजय, उसके ताऊ का लडक़ा अजमेर, ताऊ रामफल व बलबीर को गंभीर चोट आई। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख हमलावर उनको जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।