फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुर्गा व्यापारी से धोखाधड़ी कर 5.51 करोड़ हड़पने का आरोप

Thu, 11 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। मुर्गा व्यापारी के साथ मुर्गों का कारोबार कर पांच करोड़ 51 लाख 38 हजार हड़पने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नरवाना के राकेश मलिक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुर्गों का कारोबार करता है। उसने नरवाना नए बस अड्डे के पास मलिक पोल्ट्री फ ार्म के नाम से फ र्म का कार्यालय खोला हुआ है। फ र्म के माध्यम से वह दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में मुर्गे सप्लाई करता है, जिसके चलते कार्यालय में मुर्गा कारोबार से जुड़े कारोबारी कार्यालय में आते जाते रहते हैं। वर्ष 2020 से उसने कई मुर्गा कारोबारियों के साथ कारोबार किया, जिनमें से 16 ऐसे कारोबारी रहे जिन्होंने कारोबार की शुरुआत में ठीक तरीके से पेमेंट की, लेकिन बाद में धीरे-धीरे राशि को रोकना शुरू कर दिया। इसके चलते उन 16 कारोबारियों की तरफ पांच करोड़ 51 लाख 38 हजार रुपये से ज्यादा की राशि अटक गई। हालांकि कारोबार शुरू करने से पहले आरोपियों ने एग्रीमेंट कर सिक्योरिटी चेक भी दिए थे, लेकिन बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गए। हरियाणा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आरोपियों पर राशि लौटाने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन आरोपियों ने राशि लौटाने से मना कर दिया। साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राकेश की शिकायत पर दिल्ली के रघुबीर काॅलोनी निवासी मोहम्मद कयूम, दिल्ली के सदर बाजार निवासी अतीक अहमद, खलीफ अहमद, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी जोगिंद्र कुमार, मंगोलपुरी निवासी सुरजीत, बहादुरगढ़ निवासी प्रदीप मान, सुल्तानपुरी निवासी अक्षय, मूसा कुरैशी, इस्लाम, मोहम्मद अरशद, अल्तसम, प्रेम नगर दिल्ली निवासी राकेश, नारनौंद हलका के खांडा खेड़ी निवासी रजत, जींद के ढाकल गांव निवासी अमित, मोहम्मद कादिर, संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें