28जेएनडी19-महिला से धोखाधड़ी करने के मामले में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
नरवाना। प्रेम नगर नरवाना निवासी राजीव ने 26 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव मोहलखेड़ा निवासी प्रवीण उसके घर आता-जाता रहता था। 15 जुलाई को प्रवीण मीटर रीडिंग के बहाने घर आया। आरोपी ने उसकी पत्नी को सोने के जेवरात दोगुना करने का झांसा देकर आठ तोले सोने के जेवरात अपने साथ ले लिए। लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने जेवरात को वापस नहीं लौटाया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने राजीव की शिकायत पर प्रवीण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।