फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने का झांसा देकर 20 हजार रुपये ठगने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। खेड़ा खेमावती में महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिलवाने के बहाने ठगने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सफीदों पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान गांव राहड़ा (करनाल) निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

खेड़ा खेमावती गांव के शमशेर सैनी समेत अनेक ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी सुरेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से बिना नंबर की बाइक लेकर गांव खेड़ा खेमावती में आ रहा है। वह दिन के समय तो घरों पर आकर महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लोन दिलवाने का झांसा देकर उनसे मोबाइल नंबर लेकर चला जाता है और रात के समय उन नंबरों पर फोन करके परेशान करता है। सुरेंद्र सिंह उनके गांव की कई महिलाओं से करीब 20 हजार रुपये और असल कागजातों की प्रतियां लोन दिलवाने का झांसा देकर ले गया।
शुक्रवार को भी सुरेंद्र सिंह गांव में आया हुआ था और उसने महिलाओं से 2500-2500 रुपये मांगे तथा कहा कि तभी उनका लोन पास हो पाएगा। इस बात की भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी सुरेंद्र सिंह भागने की कोशिश करने लगा तो ग्रामीणों ने उसे बाइक सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने आप को कभी किसी बैंक तो कभी किसी दूसरे बैंक का प्रतिनिधि बताया। इसके अलावा उसने अपना निवास स्थान भी ग्रामीणों को गलत बतलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें