फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाटर कैंपर की सप्लाई करने वाले युवक पर हमला करने का आरोपी काबू

Mon, 16 Sep 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आरओ वाटर कैंपर की सप्लाई देने एक युवक पर हमला करने के आरोपी बिशनपुरा निवासी हरकेश को शहर थाना पुलिस ने काबू किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर निवासी सुरेंद्र ने कहा कि वह आरओ वाटर कैंपर का काम करता है। 16 मई को में पानी सप्लाई करने के लिए टपरीवास कॉलोनी में गया था, जहां पर पहले से ही विशंभर नगर निवासी विजय व उसका भाई ऋतिक मौजूद थे। वह भी आरओ वाटर कैंपर का काम करते हैं। वहां जाने पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करना शुरु कर दिया। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसी समय अपने पिता सियाराम व अपने मामा को बुला लिया। इस दौरान विजय ने उसके ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो कॉलोनी के लोगों ने उसको आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया, बाद में आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान उसके गले से 23 ग्राम की सोने की चेन भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ही उसकी चेन को तोड़ा। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिशनपुरा निवासी हरकेश को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें