जींद। नरवाना की आजाद नगर कॉलोनी में घर के सामने खड़े दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के आरोपी चमेला कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी कविता ने कहा कि 30 अगस्त को राहुल व उसके साथी कलंवत, अजय, दीपड़, अजय की मां ने घर के सामने गली में उसके बेटे विशाल व विक्रम को रोककर लाठी व रॉड से हमला कर दिया था। एसआई राजेश कुमार ने कहा कि मामले में चार लोगों को नामजद कर चमेला कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपड़ को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद