फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रैक्सन होटल संचालक जतिन को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने के आरोपी कृष्णा कॉलोनी निवासी अमित उर्फ छोटा को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में 31 मई को जतिन सिंगला ने बताया था कि वह 1991 से होटल चला रहा है। इस दौरान कृष्णा कॉलोनी निवासी मनीष सिंगला उससे कई बार होटल में आकर मिला और कहा कि मैरिज पैलेस चलाते है मगर मेरा बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हो। उन्होंने उसके मैरिज पैलेस के खिलाफ ध्वनी प्रदूषण व गंदगी व पार्किंग की समस्या को लेकर होटल बंद करवाने के लिए दीवानी केस किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैरिज पैलेस चलाना है तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसमें उन्होंने केस वापस लेने के लिए 28 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी। इतनी ज्यादा राशि देने से मना करने पर उन्होंने अपने साथ प्रदीप सैणी (जो अमित उर्फ छोटा नाम बदलकर बात करवाई) से बात करनी पड़ेगी। मनीष ने किसी प्रदीप सैणी से अरुण की बात करवाई। मनीष ने कहा कि आठ लाख रुपये दे दो। इस दौरान वह कुछ समय तक पैसे देने के लिए विचार करने की बात कहकर लौट आया। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा से पैसे देने की बात कही। इस पर उन्होंने उनके मध्य हुई बातों को रिकॉर्ड कर लिया था। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेल करने के आरोपी अमित उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें