जींद। डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ बुढ़ाखेड़ा लाठर निवासी अंकित उर्फ नंबरदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज रिषीपाल ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार को सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ जुलाना से बुढ़ाखेड़ा लाठर रोड बाईपास पुल के नजदीक पैदल जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से पिस्तौल और दो कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद