06जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टॉफ ने सफीदों से 505 ग्राम चरस के साथ सोनीपत जिले के गांव आहुलाना निवासी संजय को काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि पांच नवंबर शाम को सूचना मिली कि संजय बाइक पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए सफीदों-पानीपत रोड की तरफ आ रहा है। इस पर टीम ने नहर पुल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक लाल रंग की बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। उसकी तलाशी में उसके पास 505 ग्राम चरस मिली। संवाद