जींद। बुढ़ा बाबा बस्ती से शहर थाना पुलिस ने एक युवक को गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिहार के कटिहार जिला के प्रभेली निवासी पंकज शर्मा के रूप में हुई। शहर थाना के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी तभी एक व्यक्ति सामने ही गली से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह तेज चलने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।