फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 34.37 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34.37 ग्राम चिट्टा सहित हांसी के गांव डाटा निवासी रोबिन को गिरफ्तार किया है। युवक विकास नगर में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार को भिवानी रोड स्थित नाका के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि विकास नगर में युवक अपने घर के बाहर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक घबराकर गली में तेज कदमों से जाने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें