21जेएनडी06: गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रशासन
नरवाना। सीआईए नरवाना की टीम ने लोन गांव से 1.47 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोन गांव निवासी मैनेजर सिंह उर्फ अनूप के रूप में हुई है।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में धरौदी गांव के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि लोन गांव का व्यक्ति गांजे की तस्करी करता है। वह लोन गांव के नजदीक रजवहा पुल के नजदीक मौजूद है। सीआई ने मौके पर छापा डालकर व्यक्ति को पकड़कर राजपत्रित अधिकारी नरवाना के नायब तहसीलदार सिराज खान की मौजूदगी में साथ में लिए गए थैले की जांच की तो उसमें से 1.470 किलो गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ गढ़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
21जेएनडी06: गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रशासन