फोटो 04जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में पाइप चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
जींद। निडाना में पेयजल लाइन बिछाने के लिए रखे करीब 80 पाइप चोरी होने के मामले में थाना जुलाना पुलिस ने राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा क्षेत्र के गांव नाखनौल निवासी अजरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 60 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। आजादगढ़, रोहतक निवासी सुधीर ने एफआईआर में बताया था कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग के माध्यम से विभिन्न गांवों में पेयजल लाइन बिछाने का ठेका लेता है। गांव निडाना में भी पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसके लिए करीब 150 चार इंची पाइप मौके पर पहुंचाए गए थे। इनमें से कुछ पाइप गलियों में बिछाए जा चुके थे। आठ सितंबर की रात करीब 80 पाइप चोरी हो गए। आसपास तलाश करने के बावजूद पाइपों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 60 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद