फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी02-पुलिस​ गिरफ्त में गोली चलाने के मामले में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। गांव ढाठरथ में रिंकू उर्फ शीला पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ढाठरथ निवासी साधूराम के रूप में हुई है। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान साधूराम का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को गांव ढाठरथ में रिंकू को गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल ने पीजीआई रोहतक में पुलिस को बताया था कि वह पशुबाड़े में पशुओं का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान जसविंद्र उर्फ धौला, अमन और उनके साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि अमन ने पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे गोली रिंकू की दाहिनी कलाई में लगी। आरोपियों ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने जसविंद्र, अक्षय और दीप को पहले गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि साधूराम को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें