11जेएनडी37-पुलिस गिरफ्त में आर्म्ज एक्ट के मामले में शामिल आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। उचाना पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत आर्म्स एक्ट मामले में जुड़े आरोपी सुंदरपुर निवासी अरविंद उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान के तौर पर हुई है। प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि सात नवंबर को बड़ौदा से लगभग एक किलोमीटर पहले रजबाहे के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों युवक रजबाहे की तरफ मुड़ गए जिन्हें शक होने पर काबू कर लिया था। उन पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।