18जेएनडी24-पुलिस गिरफ्त में चेक चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निखिल अमरहेड़ी के पास राजा की कोठी का रहने वाला है। उचाना निवासी आशीष ने पुलिस को एफआईआर में बताया था कि उसका कार्यालय मंडी प्रोपटाइल अग्रवाल टेडर्स के नाम से है। उसका खाता पीएनबी बैक में हैं। उसका 2 लाख 10 हजार रुपये का चेक चोरी हो गया। 10 जून को उसके फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए हैं। उसे शक है कि उसका चेक निखिल और उसके कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने चोरी किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निखिल को गिरफ्तार कर एक लाख 25 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।