फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौकरी लगवाने के नाम पर 12.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 12. 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने पानीपत जिले के गांव सिवाहा निवासी दीपक मंगला को काबू किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल रोड स्थित राज नगर निवासी सुनील ने कहा कि उसकी बहन अंजू पंजाब में बलविंद्र के साथ शादीशुदा है। जिला पानीपत के गांव सिवाह निवासी दीपक, सुमेर, ओमी, सुदेश व कार्तिक, शुभम और सरिता उसके जीजा के रिश्तेदार हैं। दिसंबर 2021 में उसका जीजा गांव सिवाहा गया हुआ था। इस दौरान दीपक ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एडिशन चीफ सेक्टरी आईएएस पीकेदास के आॅफिस में नौकरी करता है और पीके दास से उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसे योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दिलवा देगा। उसने कहा कि अब सरकारी जॉब ग्रुप डी में लगेगी तो इसके लिए पांच लाख रुपए प्रति व्यक्ति लगेंगे। उसके जीजा ने कहा कि वह इस बारे में अपने परिवार वालों से बात करेगा। इसके बाद उसके जीजा ने उसके साथ व उसके दोस्त पटियाला के शादीपुर गांव निवासी कुलदीप से बात की और इस बारे में उन दोनों को पूरी बात बताई। दीपक ने उसे, उसके जीजा व दोस्त कुलदीप को सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर अपने जाल में फंसा लिया। उसने उन तीनों से 12.96 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने उन तीनों के दस्तावेज लेकर उन्हें आश्वासन दिया कि वह अप्रैल 2022 के अंत तक उन्हें सरकारी नौकरी दिलवा देगा। जब तय समय बीत गया तो उन तीनों ने दीपक से संपर्क किया तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई राममेहर सिहं ने कहा कि पुलिस ने मामले में सात लाेगों को नामजद कर जांच शुरू की थी, जिसमें से सिवाहा निवासी दीपक मंगला को पुलिस ने काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें