फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी17-पुलिस गिरफ्त में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना शहर सफीदों पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली निवासी राजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। बहादुरगढ़ निवासी मदन ने थाना शहर सफीदों को पुलिस एफआईआर में बताया कि आरोपी राजेंद्र उसके साथी जसविंद्र ने मिलकर व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और विभिन्न दस्तावेजों के माध्यम से उसके बेटे को यूएसए भेजने का झांसा देकर विश्वास में लिया ओर उसके बेटे से 6,58,000 रुपये ऑनलाइन और अलग-अलग तारीखों में 8,42,000 रुपये नकद भेजे गए। इस प्रकार आरोपी ने कुल 15 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में सफीदों में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस पर 17 नवंबर को पुलिस ने दिल्ली से आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उससे 1.30 लाख बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें