फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छापे में अकाउंटेंट और एसओ की तीन माह की हाजिरी लगी नहीं मिली

विज्ञापन
हुडा कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से लगातार सरकारी विभागों की जांच की जा रही है। मंगलवार को टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) कार्यालय में दस्तक दी। जांच के दौरान टीम को अकाउंटेंट तथा एसओ की हाजिरी के कॉलम तीन माह से खाली मिले, जबकि तीन कर्मचारियों की छुट्टी की अप्रूवल नहीं पाई गई। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हाजिरी कॉलम खाली मिले। अकाउंटेंट व एसओ का एडशिनल चार्ज हिसार में बताया गया। टीम के साथ स्पेशल अधिकारी के तौर पर डाइट ईक्कस की प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी को नियुक्त किया गया था। टीम ने कार्यालय के रिकॉर्ड को भी जांचा। इसमें डीपीसी की 87 एप्लीकेशन पाई गई, जिसमें 82 को क्लियरनेंस दी गई थी, जबकि पांच को रिजेक्ट किया गया था। इसी प्रकार कम्पलीशन की 95 एप्लीकेशन आई, जिसमें 91 को क्लियरनेंस दी गई, जबकि चार को रिजेक्ट किया गया था। टीम ने विस्तृति रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि हुडा कार्यालय में हाजिरी रजिस्टरी को जांचा तो अकाउंटेंट मनोज तथा एसओ अनूप की पिछले तीन माह से हाजिरी कॉलम खाली मिले। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगदीश तथा कृष्ण के हाजिरी कॉलम भी खाली पाए गए। कार्यालय में 17 कर्मचारी हैं, जिसमें दो कर्मचारी के हाजिरी कॉलम पिछले तीन माह से खाली पाए गए हैं। तीन कर्मचारी की छुट्टी अप्रूवल नहीं थी। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हाजिरी कॉलम भी खाली थे। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें