फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसएफआई के राज्य अध्यक्ष पर हमले के विरोध में एबीवीपी का पुतला फूंका

Fri, 15 Mar 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मार्केट में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा (एसएफआई) के राज्य अध्यक्ष विनोद गिल पर जानलेवा हमले के विरोध में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय गेट पर एबीवीपी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

एसएफआई कार्यकर्ता पूजा, रितु, कोमल ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य अध्यक्ष, मास कॉम शोधार्थी विनोद गिल विश्वविद्यालय मार्केट में चाय पीने गए थे। वहां पर एबीवीपी छात्र संगठन के विद्यार्थी पहले से ही बैठे हुए थे। उन्होंने वैचारिक मतभेद होने के कारण अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एबीवीपी छात्र संगठन के 15-16 युवक शामिल थे। उसके पास धारदार हथियार थे। विनोद के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय में बढ़ती गुंडागर्दी व अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो एसएफआई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें