जींद। महिला को वीडियो कॉल कर गाली-गलौज करने व धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि गांव छात्तर निवासी श्रवण ने उसको वीडियो कॉल करता है। जब वह विरोध करती है तो आरोपी गाली-गलौज करता है। वह कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। वह उसे बुरा अंजाम भुगतने की बात कहता है। जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि श्रवण के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। संवाद