फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जयंती माता में किया अभिषेक, भक्तिमय वातावरण से गूंज

विज्ञापन
20जेएनडी28: जयंती देवी मंदिर में कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत: पुजारी
विज्ञापन
जींद। जयंती देवी मंदिर में सोमवार को गुप्त नवरात्र के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जयंती माता का अभिषेक किया। इसके बाद हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और जयंती माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सोमवार को गुप्त नवरात्र का सातवां दिन था। इसके चलते मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु इन दिनों में पूजा-पाठ, हवन और भजन-कीर्तन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर में आगामी दिनों में भी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें