फोटो 24जेएनडी20-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए पोस्टर दिखाते हुए छात्राएं।
जींद। पिल्लूखेड़ा स्थित महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मुनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम में हेलो किड्स इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्षा कविता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन रजत व रविंदर ने किया। उन्होंने समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम, तन्नू ने द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वयंसेवकों का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया तथा युवाओं को विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं स्वयंसेवी गतिविधियों से जुड़ने की जानकारी प्रदान की गई।