फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आप कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती की रूपरेखा तय की

Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आम आदमी पार्टी (आप) जींद विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों व सर्कल अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान वजीर सिंह ढांडा की अध्यक्षता में अहिरका गांव में पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें आम आदमी पार्टी के परिवार जोड़ो अभियान व विधानसभा के सभी गांवों व वार्डों की समितियां गठित करने पर विचार विमर्श किया गया। सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों में पार्टी के प्रति कार्य करने के लिए उत्साह दिखाई दिया। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सतबीर दुहन, राजेश ढांडा, पालाराम, चरण सिंह सैनी, कलीराम रेढू, इंद्रजीत बरसाना, राजेश्वर, महेंद्र पोहाल, मंजीत मागलपुर, रामकुमार जागलान, कर्मबीर रेढू, रिंकू झांझ कलां, जिला सह सचिव रघबीर सिंह, नवीन बडोदी, रघबीर कंडेला, भूप सिंह कंडेला, सुरेश कंडेला, कृष्ण कंडेला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें