फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की खेल मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग ने कार्यकर्ताओं ने महिला कोच के साथ हुई घटना के प्रकरण में खेल मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार करने और मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग को लेकर रानी तालाब में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान आप महिला विंग की प्रदेश सलाहकार डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि प्रदेश में सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला हो चुका है। हरियाणा में बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कानून और व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी व कोच के साथ मंत्री के अभद्र व्यवहार के बाद भी सरकार मंत्री पर कार्रवाई की बजाए उनको बचाने का प्रयास कर रही है। यह कृत्य भाजपा सरकार की दूषित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार मंत्री का बचाव कर रही है व जांच के नाम पर खानापूर्ति तक ही सिमटी है। आम आदमी पार्टी इसे कतई सहन नहीं करेगी और भविष्य में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इससे प्रदेश की महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। इस अवसर पर जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू, राजरूप छातर, जिला प्रवक्ता डॉ. गणेश कौशिक, वीरेंद्र, वजीर सिंह मौजूद रहे।
महिला खिलाड़ी के समर्थन में आई संयुक्त किसान मोर्चा
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को अनाज मंडी में कंवरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। साथ ही 26 जनवरी को जींद में होने वाली महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता जोगेंद्र सिंह उगराहां और डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि 26 जनवरी का इसलिए भी महत्व है कि इस दिन आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने बड़ा षड्यंत्र करके किसान आंदोलन को कुचलने की साजिश की थी जिसे जागरूक किसानों ने विफल कर दिया था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर भारत के प्रदेशों के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी, बिजली बिल, गन्ना के रेट, खराब फसलों का मुआवजा आदि सवालों पर संघर्षों के लिए अपनी एकता को शानदार रूप से प्रकट करेंगे। कहा कि इस महापंचायत के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को विफल करने का संकल्प लिया जाएगा। रैली के प्रबंध के लिए स्टेज, अनुशासन, वित्तीय, लंगर आदि कमेटियों का गठन किया गया।
उन्होंने खेल मंत्री को बर्खास्त करके गिरफ्तार करने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा खिलाड़ी के साथ खड़ी है। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, कंवर जीत सिंह, सुरेश कोथ, जोगेंद्र सिंह नैन, विकास, प्रेम सिंह गहलावत, सुखदेव सिंह जम्मू, अमरजीत मोहड़ी, सुमित, हरजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, मा. बलबीर सिंह, रवि आजाद, देवी राम, फूल सिंह श्योकंद, आजाद पालवां, ओमप्रकाश कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें