फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर पूरे गांव का डाटा जुटाएगी आप: वीरेंद्र प्रधान

विज्ञापन
खेतों में भरे बारिश के पानी को दिखाते हुए उचाना आप कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र प्रधान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। आम आदमी पार्टी ने विलेज प्रोफाइल अभियान की शनिवार को हलके में शुरू की गई। उचाना आप कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि इस अभियान के तहत हलके में दस टीम बनाई गई है। हर टीम को छह और सात गांव दिए गए है। ये टीम अपने-अपने एरिया के हर गांव की पूरी प्रोफाइल तैयार करेंगी। इस तरह से उस गांव की पूरी जानकारी टीम जुटाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान पार्टी की ओर से पंजाब, हिमाचाल में शुरू किया था। अब हरियाणा में विलेज प्रोफाइल अभियान शुरू कर दिया गया है। उनकी टीम छातर, लोधर, संडील, थुआ, कुचराना कलां, कुचराना खुर्द जाएगी। हर गांव में कितने लोग पढ़े है, कितनी रोजगार है, कितने बेरोजगार है। गांव की प्रमुख समस्याएं क्या-क्या हैं, गांव में लोग क्या-क्या कार्य करते है, किसान, मजदूर, दुकानदार गांव में कितने है ऐसे अनेकों जानकारी इस अभियान के तहत जुटाई जा रही है। पूरे हलके के बाद पूरे हरियाणा की प्रोफाइल आप द्वारा तैयार की जाएगी ताकि पता लग सकें कि प्रदेश में बेरोजगार, शिक्षित कितने है, प्रदेश की समस्याएं गांव में क्या-क्या है।
‘खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लें डिप्टी सीएम और सांसद’
वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि हलके के गांवों में सैकड़ों एकड़ में बारिश का पानी भरने से फसल खराब हो रही है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हलके से विधायक है तो उनका ये फर्ज बनता है कि वो कम से कम खेतों में जाकर जायजा ले कि कितना नुकसान फसलों को हुआ है। हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह को भी चाहिए कि वो दिल्ली की कोठी छोडक़र बारिश के पानी से खराब हो रही फसल का जायजा ले। सरकार को चाहिए कि किसान को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा फसल खराब होने पर दे ताकि जो नुकसान किसान को हुआ है उसकी कुछ भरपाई हो। जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी नुकसान की हो। इस मौके पर लाभ काब्रच्छा, सतपाल करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें