24जेएनडी01: पत्रकार वार्ता करते हुए आप के सांसद डॉ. सुुशील गुप्ता व अन्य।
जींद। जजपा-भाजपा सरकार आमजन की अनदेखी कर रही है। केंद्र सरकार देश के विकास के लिए कार्य न करके आप नेताओं को जेल में डालने की योजना बनाने में उलझी हुई है। जनता के प्यार व आशीर्वाद के चलते पीएम नरेंद्र मोदी की यह नीति कभी सफल नहीं होगी। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव रैली का निमंत्रण देने के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा की राजनीति का गढ़ है। जींद ने नेता तो बहुत बनाए, लेकिन यहां की व्यवस्था किसी ने नहीं बदली। आप जींद से हरियाणा के बदलाव की शुरुआत कर रही है, ताकि प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, 24 घंटे मुफ्त बिजली, युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिल सके। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री 23 जनवरी को रोहतक आए तो उससे पहले ही आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के पूरा दिन हाउस अरेस्ट रखा गया। भाजपा आप नेताओं को गिरफ्तार करने में लगी है, लेकिन सरकार जितनी चाहे मर्जी कर ले आप कार्यकर्ता दबने वाले नहीं हैं। इस मौके पर आप महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन समेत कई नेता मौजूद रहे।
24जेएनडी01: पत्रकार वार्ता करते हुए आप के सांसद डॉ. सुुशील गुप्ता व अन्य।