फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली बिलों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया शहर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने सोमवार को महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन की अध्यक्षता में टाउन हाल पर एकजुट हुए। जहां से उन्होंने प्रदेश में अधिक राशि के आए बिजली के बिलों का विरोध करते हुए टाउन हाल से रानी तालाब तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रानी तालाब पर अधिक राशि के बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर प्रदेश सरकार से 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि पंजाब व दिल्ली मेंं आम आदमी पार्टी की सरकार हर घर को 300 यूनिट बिजली निशुल्क दे रही है। इसके बावजूद हरियाणा सरकार महंगे बिल लोगों पर थोप रही है। जिसके चलते हर घर का पांच से दस हजार रुपये तक बिल आता है। इस बिल को जमा करवाने में प्रदेशवासी असमर्थ हैं। सरकार को चाहिए कि जिस तरह से वह आम लोगों पर बिजली के अधिक राशि के बिल थोप रही है उसी तर्ज में रोजगार दिया जाए, ताकि हर घर बिजली बिल भरने में समर्थ हो।
इसके अलावा अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार ठप होती जा रही हैं। चिकित्सकों की कमी तो दूसरा दवाइयों की कमी के कारण लोगों को परेशानियां होती है। यही नहीं शिक्षा को खत्म करने के लिए स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में बिजली के बिलों को सरकार निशुल्क नहीं करती तो वह बड़े स्तर पर आमजन के साथ आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा, पवन फौजी, जसवंत सिंधु, सुभाष चौपड़ा, सुभाष कौशिक, डॉ. गणेश कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें