फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रास्ता रोककर युवक को पीटा, केस दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना के हरियल चौक पर एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चोपड़ा पत्ती निवासी सैनसा और जयभगवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चोपड़ा पत्ती निवासी प्रदीप ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि 10 जुलाई को वह हरियल चौक की ओर गया हुआ था। इस दौरान उनकी ही कॉलोनी के सैनसा और जयभवान ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उनके साथ मारपीट की। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे जिन्होंने उनके चंगुल से छुड़ाया। जांच अधिकारी सोनू ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सैनसा और जयभगवान को नामजद कर उनके खिलाफ रास्ता रोकने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें