बाइक सावर युवक ने पिल्लूखेड़ा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला से पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पिल्लूखेड़ा में ब्यूटी पार्लर चलाती है। मंगलवार को उसकी पत्नी और बेटा दुकान में थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार युवक दुकान में आया और उसकी पत्नी से पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। जब उसके बेटे ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का मारकर फरार हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान उसकी बाइक के नंबर से हो गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।