फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंपनी से मिलता-जुलता ब्रांड बनाकर कपड़ा बेचने पर युवक नामजद

Sun, 18 Aug 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कपड़े की नामी कंपनी के नाम से मिलता-जुलता ब्रांड बनाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने दालमवाला निवासी रणधीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत निवासी पंकज बंसल ने कहा कि वह मतलौडा में एक निजी लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर है। उनकी कंपनी कपड़े का उत्पादन एवं बिक्री करती है। उनकी कंपनी ने अपना ब्रांड कॉपी राइट व ट्रेडमॉर्क रजिस्टर्ड करवाया हुआ है। इसका इस्तेमाल करने का पूर्ण स्वामित्व कंपनी के पास है। 16 अगस्त को उसे सूचना मिली थी कि गांव दालमवाला निवासी रणधीर सिंह अपने घर पर उनकी कंपनी के ब्रांड का नकली कपड़ा बेच रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी उसकी कंपनी से मिलता-जुलता नकली मार्का लगाकर घटिया सामान बेचकर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहा है। एसआई विनोद कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें