फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। दनौदा गांव के पास वीरवार रात लगभग एक बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हांसी निवासी 48 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हांसी की दयाल कॉलोनी निवासी सुरेश अपनी टाटा-एस गाड़ी में हांसी से सब्जी भरकर नरवाना सब्जीमंडी में आया था। यहां कुछ सब्जी उतारने के बाद वह उकलाना मंडी में जा रहा था। जब वह दनौदा गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें गाड़ी पलट गई और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में नागरिक अस्पताल नरवाना में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुरेश के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें