मरीजों के सैंपलिंग के लिए लेकर जाती स्वस्थ विभाग की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
मुम्बई में कोरियर का काम करने वाला जींद जिले के शाहपुर गांव का 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक कल ही मुम्बई से लौटा था। अब इस युवक को रोहतक पीजीआई भेज जाएगा। साथ ही उसके परिवार के सभी पांच सदस्यों के सैम्पल लिए जाएंगे। अब इस युवक को मिला कर जींद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। 2 लोग ठीक होकर घर पहुच चुके हैं।