फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुंदर ब्रांच नहर में नहाने गया युवक डुबा

Mon, 26 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के करेला गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर में तीन किशोर रविवार को शाम को करीब 6 बजे नहाने के लिए गया एक किशोर नहर में डूब गया। सूचना पाकर ग्रामीण और जुलाना पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश में जुटे हुए है। झमोला गांव निवासी 11 वर्षी अंकित, 10 वर्षीय अनमोल व 11 वर्षीय वंश रविवार को शाम को 6 बजे नहाने के लिए करेला गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर के पुल पर गए थे। तीनों ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। तीनों को तैरना नहीं आता था। घटना को देख रहे लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर झमोला गांव निवासी वंश और अनमोल को बाहर निकाला लेकिन अंकित का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जुलाना रविंद्र सिंह ने बताया कि एक किशोर के सुंदर ब्रांच नहर डूबने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें