फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में गए युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, पांच नामजद

Tue, 30 Apr 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रूपगढ़ गांव में जमीन की निशानदेही के लिए लगाए एक पोल को उखाड़ने व मारपीट करने पर सदर थाना पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रूपगढ़ गांव निवासी नरेश कुमार ने कहा कि उनके पिता ने पैतृक जमीन का खाता अलग करवाया था। उसकी निशानदेही कानूनगो ने की थी। निशानदेही के लिए सीमेंट के पत्थर लगाए जा रहे थे। जब कानूनगो निशान लगा रहे थे तो गांव के ही सुरेश, रामेहर, सतीश, रमेश व दिनेश भी मौजूद थे। जब वह 28 अप्रैल को खेत में गया तो वहां पर सुरेश, रामेहर, सतीश, रमेश व दिनेश ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाया पर आसपास के लोगों को आता देख भाग गए। आरोपियों ने कानूनगो की ओर से लगाए गए सीमेंट के पत्थर उखाड़ दिए गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें