फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर बिशनपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोहतक जिला के गांव अटाल निवासी युवक मोनू जींद शहर के ट्रक बॉडी का मिस्त्री है। 11 जुलाई शाम को वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव अटाल जा रहा था। जब वह बिशनपुरा गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक व्यक्ति ने बाइक को लापरवाही से चलाते हुए उसको सीधी टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें