जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने आरोपी राजपुरा भैण निवासी सुमित को काबू कर उसके कब्जे से 32 बोर के अवैध पिस्तौल बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम सोमवार शाम को रामराय गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। संवाद