फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक पर खाना खा रहा युवक ट्रेन से कटा

विज्ञापन
13जेएनडी20-मामले की जानकारी देते हुए एएसआई कपिल। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी के एएसआई कपिल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान गांव बालू (कैथल) निवासी 30 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। मृतक दिमागी रूप से परेशान था और पिछले 9 महीनों से अपने घर से लापता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक के बीच में बैठकर खाना खा रहा था और अचानक कोई ट्रेन वहां से गुजरी और वह उसके नीचे आ गया। रेलवे ट्रैक पर रोटियां बिखरी हुई पड़ी थी। रात में शव को नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। सुबह शव की शिनाख्त गांव बालू के पवन के रूप में हुई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक पवन के पिता दलबीर ने बताया कि वह पिछले 8-9 महीनों से घर से लापता था। वह बचपन से ही मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने पवन को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिला। किसी ने सुबह इस घटना की सूचना उन्हें दी।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए जांच की तो वह बालू निवासी पवन के रूप में पहचान हुई। वह दिमागी रूप से परेशान बताया गया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल सफीदों में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई कपिल, जीआरपी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें