फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेरा वोट, मेरा अधिकार, मेरी जिम्मेदारी’ पर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी17-हिंदू कन्या महाविद्यालय में शपथ लेती छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत हिंदू कन्या महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मेरा वोट, मेरा अधिकार, मेरी जिम्मेदारी विषय पर वोटर अवेयरनेस सेशन आयोजित किया गया। वहीं वोटर क्लब की ओर से मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी हुआ। वोटर अवेयरनेस सेशन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युवाओं को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका क्रांति ने रिसोर्स पर्सन के रूप में छात्राओं को मतदाता अधिकार एवं कर्तव्यों, मतदान प्रक्रिया तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। सत्र में करीब 60 छात्राओं ने भाग लिए। इसी क्रम में वोटर क्लब की ओर से आयोजित मतदाता शपथ कार्यक्रम में 112 विद्यार्थियों ने शपथ ली। प्राचार्य रणधीर सिंह की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पात्र होने पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य पात्र नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिए। कार्यक्रम का संचालन वोटर क्लब प्रभारी डॉ. सुमन खरब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें