फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच मई को कुरुक्षेत्र से श्री हजूर साहिब के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पांच मई को कुरुक्षेत्र से श्री हजूर साहिब के लिए विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ट्रेन को झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। योजना का लाभ उन वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख 80 हजरी रुपये से कम है। पात्र व्यक्ति 30 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डीसी ने कहा कि यात्रियों के रहने, खाने और परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से निशुल्क की जाएगी। योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित है। उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आवेदक इसकी सूचना अपने जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में दें, ताकि समय पर डेटा रेलवे को भेजा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें