09जेएनडी25:पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करती डाॅ. दीक्षा यादव। स्रोत स्वास्थ
जींद। पीएचसी नगूरां में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीक्षा यादव की अध्यक्षता में शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। यहां महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन और शुगर टेस्ट किया गया। साथ ही उन्हें जरूरी दवाइयां और पौष्टिक आहार किट बांटी गई। उन्होंने कहा कि हर महीने की नौ तारीख को लगने वाले इस शिविर का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। महिलाओं को संस्थागत प्रसव के फायदों और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्टाफ नर्स मोनिका, फार्मासिस्ट वरुण और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।