रोहतक (वि)। दुहन पब्लिक स्कूल, जसिया में नवरात्रि एवं दशहरे पर विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। नाटिका में मां दुर्गा के नौ रूपों से प्रेरित सत्य, साहस, करुणा, धैर्य और सदाचार जैसे जीवन-मूल्यों को दर्शाया गया। अंशु मोहन, अंशु हुड्डा, अंशिका, पायल, जिया, सिया, खुशी, शगुन, दीपिका और कन्नन सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। चेयरमैन एवं निदेशक डॉ. अशोक दुहन, कार्यकारी निदेशक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सुनीता दुहन, प्रधानाचार्या अनु राणा और सचिव संतोष मलिक ने विद्यार्थियों की सराहना की।