कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने पहुंची स्वस्थ य विभाग की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिले में 11 मामले सामने आए थे। वहीं पिछले एक सप्ताह में जिले में 30 से अधिक मामले आ चुके हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेगा, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अब तक जिले में कुल 71 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन की मौत हो चुकी है और 27 लोग ठीक होकर घर पहुँच चुके हैं ।