10जेएनडी20-बार रूप में बैठक करते अधिकवक्ता और अन्य। स्रोत अधिवक्ता
जींद। बहुजन समाज की बैठक बुधवार को बार रूम में हुई। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट देसराज सरोहा और अधिवक्ता विनोद टिंडल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया की नौ जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री ने सरपंचों के माध्यम से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर लाइब्रेरी का नाम बदलकर अटल लाइब्रेरी कर दिया गया है। इसके विरोध में 12 जून को बहुजन समाज का बहुत बड़ा आंदोलन रानी तालाब होगा। आंदोलन के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा कि बाबा साहब लाइब्रेरी का नाम बदलकर अटल पुस्तकालय कर दिया है। यदि सरकार ने अटल पुस्तकालय बनाना है तो उसके लिए अलग से जगह पर बनाया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो बहुजन समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस अवसर पर राजेश पहलवान, अधिवक्ता रवि सरोहा, राकेश भुक्कल, राहुल भुक्कल, सोमवीर खनगवाल, विनोद सारसर, नरेश खापड़ मौजूद रहे। संवाद