4 सफीदों 3निरीक्षण के लिए गांव जयपुर पहुंची हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम। स्रोत लोक संपर्
सफीदों। फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और पराली प्रबंधन की जमीनी स्थिति जांचने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रविवार को सफीदों उपमंडल के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। टीम ने करसिंधू, जयपुर, भुरायण और ढाठरथ गांवों में पहुंचकर पराली प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि निरीक्षण एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन और उप कृषि निदेशक के निर्देशानुसार किया गया। टीम में खंड कृषि अधिकारी अनिल गुलिया, एसएमएस जितेंद्र सरोहा और नीतू कुमारी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान करसिंधू और भुरायण में टीम ने खेतों में रखे फसल अवशेषों के स्टॉक का जायजा लिया। वहीं जयपुर गांव में ब्रिकेट इकाई का निरीक्षण कर पराली प्रबंधन कार्यों की जानकारी ली गई। टीम ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर फसल अवशेषों के उपयोग और निस्तारण की स्थिति जानी। कृषि विभाग की ओर से निगरानी के लिए तैनात एटीएम करनैल सिंह, रणबीर सिंह, एएस विशेष कुमार और खंड तकनीकी प्रबंधक अनिश कुमार ने टीम को संबंधित गांवों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। टीम ने खेतों में अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने की रोकथाम के लिए किए जा रहे निगरानी कार्यों की भी समीक्षा की।